देश की खबरें | एनआईए ने आतंकी वित्तपोषण के मामले में कश्मीर में छापेमारी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मंगलवार को एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) को आतंकी वित्तपोषण के मामले में कश्मीर के चार जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की।
श्रीनगर, एक अगस्त राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मंगलवार को एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) को आतंकी वित्तपोषण के मामले में कश्मीर के चार जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की।
केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि कश्मीर में आतंकी वित्तपोषण नेटवर्क को नष्ट करने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत एनआईए ने आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने के लिए धन जुटाने से संबंधित एक एनजीओ आतंकी-वित्तपोषण के मामले में घाटी के चार जिलों में व्यापक तलाशी ली।
एनआईए ने कहा कि श्रीनगर, बडगाम, कुपवाड़ा और पुलवामा जिलों में सात स्थानों पर जम्मू-कश्मीर कोएलिशन ऑफ सिविल सोसाइटीज (जेकेसीसीएस) से जुड़े ट्रस्ट और व्यक्तियों के परिसरों पर व्यापक छापेमारी की गई।
एनआईए ने कहा कि गैर सरकारी संगठन जेकेसीएसएस कथित तौर पर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के लिए धन जुटाने में शामिल था।
एनआईए ने कहा कि एनजीओ के कार्यक्रम समन्वयक खुर्रम परवेज और उसके सहयोगी इरफान मेहराज से जुड़े स्थानों पर भी छापे मारे गए। दोनों हिरासत में हैं।
एनआईए ने कहा कि परवेज और मेहराज दोनों को इस साल मार्च में एनआईए ने गिरफ्तार किया था, जब जांच में जेकेसीसीएस के लिए विदेशों में स्थित विभिन्न परर्मार्थ संस्थाओं से धन जुटाने और उस धन का उपयोग जम्मू-कश्मीर में संकट पैदा करने और आतंक फैलाने में उनकी भूमिका का पता चला था।
एनआईए ने कहा कि बाद की जांच से पता चला कि जेकेसीसीएस और दो गिरफ्तार आरोपी घाटी में संगठित तरीके से पथराव को भड़काने और वित्तपोषण करने में सक्रिय रूप से शामिल थे।
एजेंसी ने कहा कि वे जम्मू-कश्मीर में सक्रिय विभिन्न प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के साथ काम कर रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)