Bengaluru: बेंगलुरु में जेल में कैदियों को कट्टरपंथी बनाने के मामले में सात राज्यों में NIA की छापेमारी
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी द्वारा बेंगलुरु की जेल में कैदियों को कट्टरपंथी बनाने से जुड़े मामले में मंगलवार को सात राज्यों के 17 स्थानों पर छापेमारी कर रहा है.
नयी दिल्ली, 5 मार्च : राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी द्वारा बेंगलुरु की जेल में कैदियों को कट्टरपंथी बनाने से जुड़े मामले में मंगलवार को सात राज्यों के 17 स्थानों पर छापेमारी कर रहा है. एजेंसी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. बेंगलुरु शहर पुलिस ने पिछले साल जुलाई में सात पिस्तौल, चार हथगोले, एक मैगजीन सहित अन्य गोला-बारूद की जब्ती के बाद मामला दर्ज किया था.
शुरुआत में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था और उनसे पूछताछ के बाद एक और गिरफ्तारी हुई, जिससे मामले में कुल छह गिरफ्तारियां हुईं. लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी टी. नासिर इस मामले में जुनैद अहमद के साथ आरोपी है. नासिर ने बेंगलुरु की केंद्रीय जेल में पांच लोगों को कट्टरपंथी बनाया था. जुनैद अहमद फरार है. यह भी पढ़ें : Jharkhand: आर्केस्ट्रा की महिला कलाकार से सामूहिक दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार
एनआईए ने पिछले साल अक्टूबर में मामले को अपने हाथ में लिया था और तब जुनैद अहमद के घर सहित कई जगहों पर तलाशी ली थी. एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को सात राज्यों में 17 ठिकानों पर छापेमारी- जा रही है.\
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2024 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

