देश की खबरें | एनआईए ने झारखंड में विस्फोटक की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने झारखंड में तीन साल पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा किए गए हमले के लिए विस्फोटक की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गये थे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 अगस्त राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने झारखंड में तीन साल पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा किए गए हमले के लिए विस्फोटक की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गये थे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि भाकपा (माओवादी) के एक ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ अब्राहम तूती के खिलाफ बृहस्पतिवार को रांची स्थित विशेष एनआईए अदालत में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया गया।

इससे पहले एनआईए ने इस मामले में 25 आरोपियों के खिलाफ 15 अप्रैल 2021 और तीन अगस्त 2021 को आरोप पत्र दाखिल किए थे। संघीय एजेंसी ने झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुकरुहाट में 14 जून 2019 को भाकपा (माओवादी) द्वारा किए गए हमले के बाद प्राथमिकी दर्ज की थी।

इस हमले में पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे और हमलावरों ने उनके हथियार लूट लिए थे।

एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि अब्राहम तूती आतंकवादी गतिविधि को अंजाम देने के लिए रणनीतिक मदद देने के साथ-साथ विस्फोटक की खरीद के लिए धन एकत्रित करने के कार्य में भी संलिप्त था।

एनआईए ने बताया कि तूती उर्फ ‘सुकराम’ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, विस्फोटक सामग्री अधिनियम और एनडीपीएस की संबंधित धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now