देश की खबरें | भारत में हमले के लिए पाकिस्तान में प्रशिक्षित तीन लोगों के खिलाफ एनआईए ने आरोपपत्र दायर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के निर्देश पर भारत में आतंकवादी हमला करने के लिए पाकिस्तान में कथित तौर पर प्रशिक्षण लेने वाले तीन लोगों के खिलाफ एनआईए ने आरोप पत्र दायर किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर पाकिस्तान के आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के निर्देश पर भारत में आतंकवादी हमला करने के लिए पाकिस्तान में कथित तौर पर प्रशिक्षण लेने वाले तीन लोगों के खिलाफ एनआईए ने आरोप पत्र दायर किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम निवासी मुनीब हमीद भट, जुनैद अहमद मट्टू और उमर राशिद वानी के खिलाफ आरोपपत्र बृहस्पतिवार को जम्मू की विशेष एनआईए अदालत में दायर किया गया।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: दिल्ली के महर्षि वाल्मिकि मंदिर में हाथरस की बेटी के लिए प्रार्थना सभा, प्रियंका गांधी हुईं शामिल.

अधिकारी ने बताया कि इसे रणबीर दंड संहिता और अवैध गतिविधियां निवारण कानून (यूएपीए) के तहत दायर किया गया।

एनआईए के अधिकारी ने बताया कि मट्टू और वानी जम्मू-कश्मीर में 2017 और 2018 में अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए थे।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस मामले में योगी सरकार के बचाव में उतरे केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण.

अधिकारी ने बताया कि मामले कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा की विध्वंसक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। वह भट जैसे युवाओं को आतंकवादी समूह में शामिल होने के लिए प्रेरित करता था और अलगाववादी नेताओं की अनुशंसा पर आतंकवादी प्रशिक्षण हासिल करने के लिए उनके पाकिस्तान जाने का इंतजाम करता था।

एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए की जांच से पता चला कि लश्कर आतंकी मट्टू ने भट को आतंकवादी समूह में शामिल होने और आतंकवादी प्रशिक्षण हासिल करने की खातिर पाकिस्तान जाने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि एक अन्य आतंकवादी वानी ने पड़ोसी देश में खर्च के लिए उसे धन दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\