नयी दिल्ली, 11 फरवरी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (एक्यूआईएस) की गतिविधियों से संबंधित एक मामले में शनिवार को कर्नाटक और महाराष्ट्र में दो स्थानों पर तलाशी ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
एनआईए के अनुसार एक्यूआईएस की गतिविधियां युवाओं को कट्टरपंथ की सीख देना तथा आतंकवाद के कृत्यों के लिए उकसाने पर केंद्रित हैं।
संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी लेने के बाद एनआईए आतंकी साजिश मामले में दो संदिग्धों की जांच कर रही है।
अधिकारी ने बताया कि बेंगलुरु के थानीसांद्रा और महाराष्ट्र के पालघर-ठाणे में तलाशी ली गई, जिसमें कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए गए।
प्रवक्ता ने बताया,‘‘ गुप्त जानकारी मिली थी कि ये दोनों संदिग्ध व्हाट्सएप (एन्क्रिप्टेड संचार प्लेटफॉर्म) के माध्यम से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से संबद्ध विदेश स्थित ऑनलाइन संचालकों के संपर्क में थे। वे सोशल मीडिया मंच पर युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें हिंसा तथा आतंकवाद के कृत्यों में शामिल होने के लिए उकसाने की साजिश में शामिल थे।’’
प्रवक्ता ने कहा कि शुरू में पिछले साल 24 जुलाई को बेंगलुरु के तिलकनगर थाने में मामला दर्ज किया गया था और 30 नवंबर को एनआईए द्वारा फिर से दर्ज किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY