देश की खबरें | एनआईए ने आतंकवाद-गैंगस्टर-तस्कर गठजोड़ मामले में तीन संपत्तियां कुर्क की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हरियाणा तथा दिल्ली में संगठित अपराध गिरोहों के संदिग्ध सदस्यों की तीन संपत्तियां कुर्क कर ली है।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हरियाणा तथा दिल्ली में संगठित अपराध गिरोहों के संदिग्ध सदस्यों की तीन संपत्तियां कुर्क कर ली है।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि आतंकवादी-गैंगस्टर-मादक पदार्थ तस्कर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तहत कई राज्यों में 129 स्थानों पर छापे मारे जाने के बाद संपत्तियां कुर्क की गयी। इस नेटवर्क के ‘घोषित आतंकवादी’ अर्श दल्ला और अन्य विदेशी आतंकवादियों से संबंध हैं।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली/एनसीआर में 17 मई को गैंगस्टर तथा उनके साथियों से जुड़े स्थानों पर छापे मारे गए थे।

प्रवक्ता ने बताया कि जो संपत्तियां कुर्क की गयी हैं उनमें दिल्ली में इरफान उर्फ छेनू पहलवान का एक मकान और हरियाणा के गुरुग्राम जिले में कौशल चौधरी तथा अमित डागर के दो मकान शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि ये सभी संपत्तियां ‘‘आतंकवाद से मिले धन’’ का परिणाम है जिनका आतंकी साजिश रचने तथा अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया।

संघीय एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इरफान कुख्यात बंबीहा गिरोह को हथियार तथा गोला बारुद और लोगों समेत सभी प्रकार के साजोसामान की आपूर्ति करने के अलावा हत्या और वसूली के कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसने आतंकी/आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय लोगों तक पहुंचने के लिए चौधरी, भूपी राणा और गिरोह के अन्य अहम सदस्यों के निर्देश पर गिरोह के फरार साथियों को सुरक्षित पनाहगाह उपलब्ध करायी थी।’’

उन्होंने बताया कि चौधरी और डागर मुख्य साजिशकर्ताओं- विदेश में रह रहे दल्ला तथा गौरव पटियाल उर्फ सौरव ठाकुर उर्फ लकी के साथ निकटता से जुड़ा हुआ था।

अधिकारी ने बताया कि वे वसूली या हत्याओं को अंजाम देने के लिए सोशल मीडिया मंचों के जरिए विदेशी आतंकवादियों के साथ जमीनी स्तर पर सक्रिय लोगों के साथ संपर्क में थे तथा उनके साथ मिलकर साजिश रची थी।

एनआईए ने अगस्त 2022 में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून के तहत तीन प्रमुख संगठित अपराध गिरोहों के खिलाफ मामले दर्ज करते हुए कहा कि ये पूर्वोत्तर राज्यों में अपने माफिया शैली के आपराधिक नेटवर्क को फैला रहे है।

उसने कहा कि यह गिरोह मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या और कारोबारियों तथा पेशेवरों से बड़े पैमाने पर उगाही जैसे कई सनसनीखेज अपराधों में शामिल रहा है।

एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरोह महाराष्ट्र के बिल्डर संजय बियानी और पंजाब में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी आयोजक संदीप नांगल अंबिया की हत्या में भी शामिल रहा है।

उन्होंने बताया कि इनमें से कई साजिश पाकिस्तान और कनाडा समेत विदेश से या जेलों में बंद संगठित आपराधिक गिरोहों के नेताओं द्वारा रची गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\