देश की खबरें | एनआईए ने विझिंजम हथियार मामले में श्रीलंकाई तस्कर को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अधिकरण (एनआईए) ने विझिंजम हथियार मामले में श्रीलंका के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
तिरूनंतपुरम, आठ सितंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अधिकरण (एनआईए) ने विझिंजम हथियार मामले में श्रीलंका के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि अरसारतिनम रमेश (37) को मंगलवार को केरल के एर्नाकुलम से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि यह मामला अप्रैल में दर्ज किया गया था और यह अरब सागर में मछली पकड़ने वाली श्रीलंकाई नौका 'रविहंसी' से अवैध हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी से संबंधित है।
उन्होंने बताया कि मार्च में भी अरब सागर में मछली पकड़ने वाली एक श्रीलंकाई नाव से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया था।
एनआईए अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास पांच एके-47 राइफल और 1,000 गोलियां थीं। एनआईए ने पिछले महीने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
अधिकारी ने कहा कि रमेश पहले गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक सुरेश राज का भाई है।
रमेश को बुधवार को एनआईए मामलों की विशेष अदालत एर्नाकुलम में पेश किया गया जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)