एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एनआईए ने पूर्व पुलिस उपाधीक्षक के आतंकी संपर्कों के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू कश्मीर के पूर्व पुलिस उपाधीक्षक दविंदर सिंह से जुड़े मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

देश की खबरें | एनआईए ने पूर्व पुलिस उपाधीक्षक के आतंकी संपर्कों के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 12 अक्टूबर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू कश्मीर के पूर्व पुलिस उपाधीक्षक दविंदर सिंह से जुड़े मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एनआईए ने आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन को मदद उपलब्ध कराने को लेकर सिंह के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है।

यह भी पढ़े | उत्तर रेलवे 40 और Special Trains चलाएगा, राजधानी और शताब्दी ट्रेन भी है शामिल.

सिंह को इस साल के शुरू में हिज्बुल मुजाहिदीन के शीर्ष आतंकी कमांडर नवीद बाबू के साथ गिरफ्तार किया गया था।

एनआईए के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि बाबू से संबंधित मामले में बडगाम निवासी तफाजुल हुसैन पारिमू को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली के मुंडका इलाके में लोहे की फैक्टरी में आग लगी, फायर ब्रिगेड की चार गाड़िया मौके पर मौजूद: 12 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि पारिमू ने तारिक मीर नाम के एक अन्य आरोपी को हथियार एवं गोला-बारूद पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मीर शोपियां के माल्देरा गांव का सरपंच था जो पारिमू से हथियार लेकर इन्हें शोपियां में हिज्बुल आतंकियों को पहुंचाता था।

सिंह, बाबू और दो अन्य को जनवरी में तब गिरफ्तार किया गया था जब वे एक वाहन से जम्मू जा रहे थे।

यह वाहन दविंदर सिंह का निजी वाहन था।

एनआईए द्वारा जुलाई के प्रथम सप्ताह में दायर आरोपपत्र में सिंह और अन्य पर पाकिस्तान आधारित आतंकवादियों तथा दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के सदस्यों की मदद से भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया गया है।

आरोपपत्र में सिंह के अतिरिक्त बाबू, उसके भाई सैयद इरफान अहमद, इरफान शफी मीर के नाम शामिल हैं।

एनआईए द्वारा बाद में पूर्व सरपंच और पारिमू के खिलाफ आरोपपत्र दायर किए जाने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2020 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).