नयी दिल्ली, 30 सितम्बर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को एक व्यक्ति को जाली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) से संबंधित एक मामले में उसकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाले तौसिफ आलम ने एफआईसीएन की तस्करी बांग्लादेश से की थी और उसकी आपूर्ति बिहार के कटिहार के मोहम्मद मुराद आलम और गाजियाबाद के शाहनवाज अंसारी सहित विभिन्न व्यक्तियों को की थी।
यह भी पढ़े | India-China Border Tension: भारत और चीन एलएसी पर सैनिकों के पीछे हटने के लिए जल्द बैठक करने पर सहमत.
उन्होंने बताया कि यह मामला उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा पिछले वर्ष 11 दिसम्बर को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास मुराद आलम से 2,49,500 रुपये मूल्य के जाली नोट की बरामदगी से संबंधित है।
एनआईए ने चार फरवरी को भारतीय दंड संहिता और गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (यूएपीए) की धाराओं के तहत मामला फिर से दर्ज किया था।
जांच के बाद मुराद आलम के खिलाफ पांच जून को पहला आरोपपत्र दायर किया गया था।
मामले में पूरे षड्यंत्र एवं इसमें शामिल व्यक्तियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY