एजेंसी न्यूज

Bihar Poisonous liquor Case: जहरीली शराब पीने से मौत के मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर टीम भेजेगा एनएचआरसी

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बिहार में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत से संबंधित मामले की जांच के लिए अपने एक सदस्य की अध्यक्षता में घटनास्थल पर जांच दल भेजने का फैसला किया है.

Bihar Poisonous liquor Case: जहरीली शराब पीने से मौत के मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर टीम भेजेगा एनएचआरसी
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: LatestLY)

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने बिहार में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत से संबंधित मामले की जांच के लिए अपने एक सदस्य की अध्यक्षता में घटनास्थल पर जांच दल भेजने का फैसला किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

सारण जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 30 हो गई, जो छह साल पहले बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद से अब तक की इस तरह की सबसे बड़ी घटना है. यह भी पढ़ें : Bihar Hooch Tragedy: शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब से टूटती सांसें, उजड़ता परिवार! कहां है सरकार ?

एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि बिहार में जहरीली शराब से और लोगों की मौत होने से संबंधित खबरों के बीच आयोग ने “अपने एक सदस्य की अध्यक्षता में एक टीम जांच के लिए घटनास्थल पर भेजने का फैसला किया है.”

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2022 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).