देश की खबरें | गुरुग्राम में इमारत ढहने के मामले में एनएचआरसी ने हरियाणा सरकार, एनडीआरएफ को नोटिस भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुग्राम जिले में एक इमारत ढहने के मामले में हरियाणा सरकार और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक को नोटिस जारी कर इस संबंध में विभिन्न विवरण मांगे हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुग्राम जिले में एक इमारत ढहने के मामले में हरियाणा सरकार और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक को नोटिस जारी कर इस संबंध में विभिन्न विवरण मांगे हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनएचआरसी ने इस मामले में गुरुग्राम के उपायुक्त द्वारा घटना की जांच के दिए गए आदेश की रिपोर्ट की प्रति के साथ अन्य विवरण मांगे हैं।

उसने एक बयान में कहा, “हरियाणा के गुरुग्राम जिले में 18 जुलाई को खवासपुर इलाके में एक तीन मंजिला इमारत के ढहने से उसके नीचे 4-5 लोगों के दबे होने से जुड़ी मीडिया में आई खबरों पर एनएचआरसी ने स्वत: संज्ञान लिया है।”

आयोग ने कहा कि एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने वहां राहत अभियान चलाया था। घटना पर चिंता जताते हुए आयोग ने हरियाणा के मुख्य सचिव को नोटिस जारी करते हुए घटना पर विस्तृत रिपोर्ट और मौजूदा स्थिति की जानकारी देने का कहा था। आयोग ने हताहतों की पुष्ट संख्या और घायल लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में भी विवरण मांगा है।

इसके अलावा आयोग ने एनडीआरएफ महानिदेशक को भी नोटिस जारी कर राहत अभियान की स्थिति और पीड़ितों की संख्या पर रिपोर्ट तलब की है।

आयोग ने कहा कि दोनों ही पक्षों से चार हफ्ते में जवाब मिल जाने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\