जरुरी जानकारी | निवेशक आधार बढ़ाने के लिए एनएचएआई की सार्वजनिक इनविट लाने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सोमवार को कहा कि वह निवेशक आधार बढ़ाने के लिए सार्वजनिक अवसंरचना निवेश ट्रस्ट (इनविट) शुरू करने की योजना बना रहा है।

नयी दिल्ली, नौ जून भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सोमवार को कहा कि वह निवेशक आधार बढ़ाने के लिए सार्वजनिक अवसंरचना निवेश ट्रस्ट (इनविट) शुरू करने की योजना बना रहा है।

इसके अलावा, एनएचएआई ने कहा कि इनविट खुदरा निवेशकों के लिए भी होगा। इससे उन्हें बुनियादी ढांचे की परिसंपत्तियों तक पहुंच मिलेगी।

एनएचएआई ने एक निजी इनविट शुरू किया था और इसके जरिये 2,300 किलोमीटर से अधिक राजमार्गों को बाजार पर चढ़ाया था।

इनविट एक निवेश साधन है। इसके जरिये यूनिट जारी कर निवेशकों से राशि जुटायी जाती है।

एनएचएआई ने कहा कि विशेष रूप से उसका लक्ष्य प्रति तिमाही तीन ‘टोल-ऑपरेट-ट्रांसफर’ (टीओटी) पेश करना है। इसमें एक छोटा (2,000 करोड़ रुपये), एक मध्यम (5,000 करोड़ रुपये), और एक बड़ा (9,000 करोड़ रुपये) होगा। साथ ही निवेशकों के व्यापक दायरे को पूरा करने के लिए प्रत्येक वर्ष एक/दो इनविट चरण आयोजित किया जाएगा।

एनएचएआई ने कहा, ‘‘भविष्य में बाजार की स्थितियों का भी आकलन किया जाएगा और उसके अनुसार परियोजना आकार को समायोजित किया जाएगा।’’

राजमार्ग प्राधिकरण ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले संस्थागत निवेशकों और बुनियादी ढांचे के प्रबंधन में विशेषज्ञता वाले निवेशकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न भौगोलिक स्थानों और निवेशक स्थिति आधार पर प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

एनएचएआई ने कहा कि उसने 2017-2018 से अबतक 11 टीओटी और इनविट के तीन चरणों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इनकी कुल लागत 75,000 करोड़ रुपये है।

टोल संग्रह अधिकारों के बदले में, पूर्ण परिसंपत्तियों के प्रबंधन के लिए निजी पूंजी को आकर्षित करने के लिए टीओटी मॉडल तैयार किया गया है।

इन अधिकारों को प्राप्त करने के लिए, संबंधित कंपनी को रियायत की शुरुआत में एनएसआई को एकमुश्त राशि का भुगतान करना होता है और रियायत अवधि के दौरान परिसंपत्ति के लिए रखरखाव जिम्मेदारियों को भी पूरा करना होता है।

रमण अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\