जरुरी जानकारी | एनएचएआई ने खराब गुणवत्ता पर ठेकेदार, इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने गुजरात में अमृतसर-जामनगर गलियारे के कुछ स्थानों पर फुटपाथ की खराब स्थिति के लिए एक ठेकेदार, एक इंजीनियर एवं एक अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने गुजरात में अमृतसर-जामनगर गलियारे के कुछ स्थानों पर फुटपाथ की खराब स्थिति के लिए एक ठेकेदार, एक इंजीनियर एवं एक अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

एनएचएआई ने एक बयान में कहा कि गुजरात में अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारे (एनएच-754के) के छह-लेन वाले सांचोर-संतालपुर खंड (किलाना से संतालपुर तक पैकेज-चार) के कुछ स्थानों पर फुटपाथ की खराब स्थिति की सूचना मिली थी।

बयान के मुताबिक, ‘‘फुटपाथ की खराब स्थिति के लिए मेसर्स सीडीएस इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लि. को तत्काल आधार पर मौजूदा और भविष्य की बोलियों में भाग लेने से रोक दिया गया है।’’

बोली में भाग लेने से रोकने के अलावा फर्म को 2.8 करोड़ रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

बयान के अनुसार, प्राधिकरण के इंजीनियर (उपहाम के सहयोग से एसए इंफ्रा) को भी तत्काल आधार पर मौजूदा/भविष्य की बोलियों में भाग लेने से रोक दिया गया है और कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

इसके अलावा एनएचएआई के परियोजना निदेशक, पालनपुर को निलंबित कर दिया गया है।

फुटपाथ की ऊपरी परत की खराब स्थिति का विश्लेषण करने के लिए आईआईटी-बीएचयू, आईआईटी-दिल्ली, आईआईटी-गांधीनगर के सेवानिवृत्त और वर्तमान प्रोफेसरों की विशेषज्ञ समितियां गठित की गई हैं।

एनएचएआई ने कहा कि विशेषज्ञ समितियां स्थल का दौरा कर रही हैं, परीक्षण करने के लिए नमूने एकत्र कर रही हैं और विस्तृत उपचारात्मक उपायों की सिफारिश कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी