देश की खबरें | उफनती तीस्ता नदी से एनएच-10 हुआ जलमग्न, सिक्किम और प. बंगाल के कुछ हिस्सों में यातायात प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तीस्ता नदी के उफान पर होने के कारण 29 माइल क्षेत्र पर तटबंध टूट गया और यहां की जीवन रेखा माने जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-10 के जलमग्न हो जाने से सिक्किम समेत पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग और दार्जिलिंग जिलों के कुछ हिस्सों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गंगटोक, 29 जुलाई तीस्ता नदी के उफान पर होने के कारण 29 माइल क्षेत्र पर तटबंध टूट गया और यहां की जीवन रेखा माने जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-10 के जलमग्न हो जाने से सिक्किम समेत पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग और दार्जिलिंग जिलों के कुछ हिस्सों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कलिम्पोंग के तारखोला में भूस्खलन के कारण पश्चिम बंगाल के सेवोके और सिक्किम के रंगपो के बीच यातायात बाधित हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा सिंगताम और रंगपो के बीच बरदांग में हुए भारी भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-10 अवरुद्ध हो गया है। उन्होंने बताया कि रविवार से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण सड़क से मलबा हटाने का कार्य प्रभावित है और इसमें समय लगेगा।

उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण गंगटोक जिले में सिंगताम-डिकचू मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है जबकि तिनटेक खोला और कोकाले से भी भूस्खलन से जुड़ी कई खबरें हैं।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण नामथांग से नामची जाने वाली सड़क भी फोंगला में अवरुद्ध हो गई है।

पाकयोंग जिले के दलपचंद में चागेलखा जाने वाले टर्निंग पॉइंट क्षेत्र के पास हुए भारी भूस्खलन से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण गंगटोक के पानी हाउस में भी भूस्खलन हुआ, जहां खड़े कई दोपहिया वाहन मलबे के नीचे दब गए।

उन्होंने बताया कि जब तक मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो जाता और तीस्ता नदी का जलस्तर सामान्य नहीं हो जाता, तब तक यात्रियों को एनएच-10 पर जाने से बचने समेत वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड