देश की खबरें | एनजीटी ने दिल्ली आगरा राजमार्ग पर सीवर का पानी बहने को लेकर रिपोर्ट मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली-आगरा राजमार्ग के एक हिस्से पर सीवर का पानी बहने को लेकर उठाए गए कदमों के बारे में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एक रिपोर्ट देने को कहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ सितंबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली-आगरा राजमार्ग के एक हिस्से पर सीवर का पानी बहने को लेकर उठाए गए कदमों के बारे में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एक रिपोर्ट देने को कहा है।

एनजीटी प्रमुख न्यायमूर्ति ए के गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने रिपोर्ट का अवलोकन किया जिसमें कहा गया है कि सर्विस रोड पर ग्राम पंचायत ने अस्थायी उपाय के तहत एक कच्ची नाली बनाई है।

यह भी पढ़े | Kashmir में लश्कर-ए-तैयबा के 3 मददगार गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड जब्त.

पीठ ने कहा, “ उक्त रिपोर्ट से साफ है कि सिर्फ अस्थायी इंतजाम किया गया है तथा और उपाय करने की जरूरत है। “

पीठ ने कहा, “ नगर पंचायत और विकास विभाग समेत संबंधित प्राधिकारियों के साथ समन्वय करके राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कदम उठाए और अगली तारीख को ई-मेल के जरिए अनुपालन रिपोर्ट पेश करे।“

यह भी पढ़े | दिल्ली में कोरोना टेस्ट कराने के लिए दिल्ली का आधार और ICMR फार्म भरना होगा जरूरी: दिल्ली हाई कोर्ट: 8 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रिपोर्ट के मुताबिक, तीन साल पहले तक गांव का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे एक नाले में जाता था।

रिपोर्ट कहती है, “ बहरहाल, एनएचएआई ने सर्विस रोड बना दी और नाले को तोड़ दिया। नाले के स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग और सर्विस रोड के बीच एक नाली बनाई गई थी।“

उसमें कहा गया है कि एनएचएआई ने सर्विस रोड के नीचे से चार भूमिगत पाइपों के जरिए नाली को जोड़ दिया है । मौखिक आश्वासन के बावजूद एनएचएआई ने नाया नाला नहीं बनावाया है।

अधिकरण ने अंग्रेजी के एक अखबार में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेने के बाद आदेश पारित किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\