जरुरी जानकारी | एनजीटी का अमरोहा की औद्योगिक इकाई से 1.9 करोड़ रुपये वसूलने का निर्दश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को अमरोहा की एक औद्योगिक इकाई से पर्यावरण संरक्षण के नियमों के गंभीर उल्लंघन के लिए 1.90 करोड़ रुपये वसूलने का निर्देश दिया है।
नयी दिल्लीख, 8 अगस्त राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को अमरोहा की एक औद्योगिक इकाई से पर्यावरण संरक्षण के नियमों के गंभीर उल्लंघन के लिए 1.90 करोड़ रुपये वसूलने का निर्देश दिया है।
सीएल गुप्ता एक्सर्पोर्ट लि. नाम की इस इकाई को नियम का उल्लंघन कर के रामगंगा नदी को प्रदूषित करने का दोषी पाया गया है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: शानदार वेतन के साथ होगा अद्भुत करियर! फटाफट यहां से करें अप्लाई.
यह आदेश लागू कर इसकी रपट अधिकरण के पास 30 नवंबर तक प्रस्तुत की जानी है। अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की पीठ ने एक समिति द्वारा प्रस्तुत रपट का हवाला देते हुए कहा है कि इस इकाई को केवल पीने और घर के काम के लिए रोज 155 हजार लीटर भूगर्भ जल निकालने की अनुमति थी। उसने इसका उल्लंघन किया।
पीठ ने पाया है कि कंपनी ने घरलू उपयोग के नाम पर जमीन से पानी का दोहन करने की अनुमति लेकर उसका इस्तेमाल औद्योगिक काम के लिए किया।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां मिली कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, सैलरी के लिए सरकार देगी पैसा.
पीठ ने यह भी टिप्पणी की है कि इस इकाई के पास जल-मल शोधन संयंत्र नहीं था।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्र बोर्ड (सीपीसीबी) की एक संयुक्त समिति की समीक्षा और पुनर्गणना के बाद कंपनी से पर्यावरण क्षतिपूर्ति के लिए 1.9 करोड़ रुपये की वसूली करने का फैसला किया गया। पहले उस पर 2.49 करोड़ रुपये का जुर्माना बनाया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)