देश की खबरें | एनजीटी ने उत्तराखंड में लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना पर रिपोर्ट बनाने के लिए पैनल का गठन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने उन शर्तों के संबंध में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए समिति का गठन किया है, जिनके पूरा होने पर उत्तराखंड में लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना की अनुमति दी जाएगी।

नयी दिल्ली, 22 जनवरी राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने उन शर्तों के संबंध में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए समिति का गठन किया है, जिनके पूरा होने पर उत्तराखंड में लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना की अनुमति दी जाएगी।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अगुवाई वाली पीठ ने जल संसाधन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव के नेतृत्व में स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति का गठन किया।

पीठ ने कहा कि हर विशेषज्ञ अपने-अपने क्षेत्र के संबंध में सुझाव देगा, जिन्हें समिति एकत्र करेगी और समिति की बैठक एक महीने के भीतर बुलाई जा सकती है।

उसने कहा, ‘‘उपलब्ध आंकड़ों या आवश्यकता अनुरूप एकत्र किए गए इस प्रकार के अन्य आंकड़ों के मद्देनजर दो महीनों में आगे का अध्ययन पूरा किया जा सकता है।’’

एनजीटी ने कहा कि समिति परियोजना की व्यवहार्यता, पर्यावरण पर इसके प्रतिकूल प्रभाव को कम करने और निवासियों के पुनर्वास के संबंध में अपनी टिप्पणियां दर्ज कर सकती है। उसने कहा कि जहां तक संभव हो सके, समिति चार महीने के भीतर अपनी कार्यवाही पूरी करेगी और 30 जून, 2022 तक या इससे पहले अपनी रिपोर्ट दाखिल करेगी।

पर्यावरण कार्यकर्ता मनोज मिश्रा ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड की लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना (300 मेगावाट) के लिए पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा दी गई पर्यावरण मंजूरी के खिलाफ याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने ये निर्देश दिए।

लखवाड़ बहुउद्देश्यीय परियोजना से 300 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। इसके जलाशय में 33 करोड़ घन मीटर जल से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में सिंचाई और पीने के पानी की आपूर्ति की जानी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\