देश की खबरें | एनजीटी ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को भवन पुनर्निर्माण के लिए निरीक्षण समिति का रूख करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को शिमला में अपनी इमारत के एक हिस्से के पुनर्निर्माण की अनुमति के संबंध में याचिका निरीक्षण समिति के पास दाखिल करने को कहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 सितंबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को शिमला में अपनी इमारत के एक हिस्से के पुनर्निर्माण की अनुमति के संबंध में याचिका निरीक्षण समिति के पास दाखिल करने को कहा है।

एनजीटी ने 2017 में हिमाचल प्रदेश के हरित, वन और आंतरिक क्षेत्रों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के तीन मीटर के दायरे में आवासीय या वाणिज्यिक सभी तरह के निर्माण पर पाबंदी लगा दी थी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में बजा चुनावी बिगुल, NDA ने जीत के लिए ठोकी ताल तो महागठबंधन ने कही ये बात.

अपवादस्वरूप किसी भवन के निर्माण की जरूरत के आकलन और इस पर विचार करने तथा जरूरी सिफारिशें करने के लिए निरीक्षण समिति का भी गठन किया गया था।

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अगुवाई वाली पीठ ने उच्च न्यायालय को प्रस्ताव के आकलन के लिए कमेटी का रूख करने को कहा ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: देवेंद्र फडणवीस बोले-बिहार की जनता को प्रधानमंत्री पर भरोसा, सूबे में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की बनेगी सरकार.

एनजीटी हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के प्रशासनिक खंड द्वारा दायर एक अर्जी पर सुनवाई कर रहा था । इसमें इमारत के एक हिस्से के पुनर्निर्माण की अनुमति देने का अनुरोध किया गया।

अधिकरण ने कहा कि मौजूदा मामले में इमारत की निर्माण योजना को लेकर उच्च न्यायालय ने 29 मार्च 2018 को शिमला नगर निगम के पास आवेदन किया था लेकिन आवेदन को इस आधार पर वापस कर दिया गया कि यह स्थान आंतरिक क्षेत्र में हैं जहां पर नए निर्माण की अनुमति नहीं है।

अधिकरण ने याचिका का निपटारा कर दिया और कहा कि याचिकाकर्ता को मूल्यांकन के लिए निरीक्षण समिति के पास जाने का विकल्प है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी