ताजा खबरें | प्रदर्शनकारी किसानों से अगले दौर की वार्ता 14 फरवरी को : सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने मंगलवार को कहा कि पंजाब एवं हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे किसानों से छठे दौर की वार्ता 14 फरवरी को की जाएगी।

नयी दिल्ली, चार फरवरी सरकार ने मंगलवार को कहा कि पंजाब एवं हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे किसानों से छठे दौर की वार्ता 14 फरवरी को की जाएगी।

कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में लोकसभा को यह जानकारी दी। पिछले माह हुई वार्ता में सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कुछ फसलों को खरीदने के लिए पांच साल की योजना का प्रस्ताव दिया था किंतु किसानों की व्यापक मांग पर कोई सहमति नहीं बन पायी थी।

ठाकुर ने कहा, ‘‘किसानों के साथ अगले दौर की वार्ता 14 फरवरी, 2025 को प्रस्तावित है।’’

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांगें उच्चतम न्यायालय के समक्ष विचाराधीन हैं और सर्वोच्च न्यायालय ने एक समिति का गठन भी कर रखा है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत की पहल आठ फरवरी, 2024 को शुरू की थी। बाद में 12,15 एवं 18 फरवरी 2024 तथा 18 जनवरी 2025 को बातचीत के अगले दौर चले।

ठाकुर ने कहा कि किसानों द्वारा 13 फरवरी, 2024 को अपना प्रदर्शन फिर शुरू करने के बाद से केंद्र सरकार उनके साथ अभी तक पांच दौर की वार्ता कर चुकी है।

माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट