एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | भारत, ब्रिटेन के बीच एफटीए पर अगले दौर की वार्ता जनवरी में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से संबंधित अनसुलझे मुद्दों पर चर्चा के लिए अगले महीने 14वें दौर की बातचीत होगी।

जरुरी जानकारी | भारत, ब्रिटेन के बीच एफटीए पर अगले दौर की वार्ता जनवरी में

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से संबंधित अनसुलझे मुद्दों पर चर्चा के लिए अगले महीने 14वें दौर की बातचीत होगी।

वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि भारत और ब्रिटेन के अधिकारी एक व्यापक एवं महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत का दौर जारी रखेंगे। जनवरी में 14वें दौर की वार्ता आयोजित की जाएगी।

दोनों देशों के बीच 13वें दौर की बातचीत हाल ही में संपन्न हुई है। इस सिलसिले में भारतीय अधिकारियों का एक दल लंदन के दौरे पर गया हुआ था।

इलेक्ट्रिक वाहनों एवं व्हिस्की पर आयात शुल्क में छूट देने और पेशेवरों के लिए वीजा संबंधी प्रावधानों पर अब तक गतिरोध बना हुआ है। इसके अलावा दोनों देश द्विपक्षीय निवेश संधि पर भी बात कर रहे हैं।

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय व्यापार को गति देने के लिए एफटीए पर बातचीत जनवरी, 2022 में शुरू हुई थी। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार पिछले वित्त वर्ष में 20.36 अरब डॉलर रहा था।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2023 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).