देश की खबरें | कतर में हिरासत में लिये गए भारतीयों के मामले की अगली सुनवाई तीन मई को : विदेश मंत्रालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कतर में हिरासत में लिए गए भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों का मामला वहां कानूनी प्रक्रिया से गुजर रहा है और अदालती सुनवाई की अगली तारीख तीन मई है। मंत्रालय ने कहा कि कतर में भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के सम्पर्क में है।
नयी दिल्ली, 20 अप्रैल विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कतर में हिरासत में लिए गए भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों का मामला वहां कानूनी प्रक्रिया से गुजर रहा है और अदालती सुनवाई की अगली तारीख तीन मई है। मंत्रालय ने कहा कि कतर में भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के सम्पर्क में है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं से कहा कि इस मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है और अदालत में 29 मार्च को पहली सुनवाई हुई।
उन्होंने कहा, ‘‘ सुनवाई की अगली तारीख तीन मई को है।’’
प्रवक्ता ने कहा कि इन पर आरोपों के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।
पिछले सप्ताह बागची ने कहा था कि दोहा में भारतीय दूतावास के अधिकारी हिरासत में लिये गए भारतीयों के परिवार के साथ सम्पर्क बनाये हुए हैं और कानूनी मदद प्रदान कर रहे हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि दोहा में भारतीय दूतावास के अधिकारी हिरासत में लिये गए भारतीयों के परिवार के सम्पर्क में हैं और कतर प्रशासन से एक और दौर की राजनयिक पहुंच मांगी गई है।
उन्होंने बताया था कि लोक अभियोजन ने इस मामले को अदालत को भेजा है और पहली सुनवाई 29 मार्च को हुई जिसमें बचाव पक्ष के वकील और भारतीय अधिकारी शामिल हुए थे।
ज्ञात हो कि कतर में हिरासत में लिये गये लोग दाहरा ग्लोबल टेक्नॉलोजी एंड कंसलटेंसी के लिए काम कर रहे थे। यह एक निजी कंपनी है।
दीपक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2023 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

