देश की खबरें | कतर में हिरासत में लिये गए भारतीयों के मामले की अगली सुनवाई 19 जुलाई को : विदेश मंत्रालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कतर में हिरासत में लिए गए भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों के मामले में वहां कानूनी प्रक्रिया अभी तक चल रही है और अदालती सुनवाई की अगली तारीख 19 जुलाई है। मंत्रालय ने कहा कि कतर में भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के सम्पर्क में है।
नयी दिल्ली, छह जुलाई विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कतर में हिरासत में लिए गए भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों के मामले में वहां कानूनी प्रक्रिया अभी तक चल रही है और अदालती सुनवाई की अगली तारीख 19 जुलाई है। मंत्रालय ने कहा कि कतर में भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के सम्पर्क में है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं से कहा कि कतर में हिरासत में लिए गए नौसेना के पूर्व कर्मियों के मामले में पिछली अदालती सुनवाई 21 जून को हुई थी और अगली सुनवाई की तिथि 19 जुलाई निर्धारित है।
प्रवक्ता ने कहा कि इन (भारतीयों) पर लगाये गये आरोपों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।
उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस मामले को उच्च प्राथमिकता दे रहे हैं और दोहा में भारतीय दूतावास के अधिकारी हिरासत में लिये गए भारतीयों के परिवार के सम्पर्क में हैं और कानूनी कदमों के बारे में उन्हें जानकारी दी जा रही है।’’
बागची ने कहा कि हिरासत में लिये गए इन भारतीयों के परिवारों को हर संभव मदद दी जा रही है।
कतर में पिछले वर्ष अगस्त में हिरासत में लिये गये लोग दाहरा ग्लोबल टेक्नॉलोजी एंड कंसलटेंसी के लिए काम कर रहे थे। यह एक निजी कंपनी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)