देश की खबरें | कंगना के बंगले के बाहर भीड़ जुटाने को लेकर न्यूज चैनल का पत्रकार तलब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने पिछले महीने यहां बांद्रा में अभिनेत्री कंगना रनौत के बंगले का एक हिस्सा ढहाये जाने के दौरान कथित तौर पर भीड़ जुटाने को लेकर एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर के खिलाफ शुक्रवार को ‘समन’ जारी किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, नौ अक्टूबर मुंबई पुलिस ने पिछले महीने यहां बांद्रा में अभिनेत्री कंगना रनौत के बंगले का एक हिस्सा ढहाये जाने के दौरान कथित तौर पर भीड़ जुटाने को लेकर एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर के खिलाफ शुक्रवार को ‘समन’ जारी किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह रिपोर्टर एक लोक सेवक के, उसके कर्तव्य निर्वहन में बाधा डालने का भी आरोपी है।

यह भी पढ़े | RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा-दुनिया में सबसे ज्यादा संतुष्ट भारत के मुसलमान.

उन्होंने कहा, ‘‘ रिपोर्टर ने पिछले महीने पाली हिल स्थित कंगना के कार्यालय का एक हिस्सा ढहाये जाने के दौरान भीड़ जुटाई थी। उसने लोगों को उकसाया भी था।’’

अधिकारी ने कहा कि रिपोर्टर एवं अन्य के खिलाफ खार पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 353 (लोक सेवक को अपना कर्तव्य निभाने से रोकने के लिये हमला करना या आपराधिक बल प्रयोग करना), 188 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा करना) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े | Fodder Scam: चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को मिली जमानत, फिलहाल जेल में ही रहेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उन्हें खार पुलिस थाने में शुक्रवार को आने को कहा था, लेकिन वह अब तक पहुंचे। ’’

उल्लेखनीय है कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कंगना के बंगले का कथित अवैध हिस्सा ध्वस्त करने की कार्रवाई की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\