एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में समाचार चैनल के कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक राष्ट्रीय समाचार चैनल के 31 वर्षीय कर्मचारी ने सोमवार को अपने घर पर कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

देश की खबरें | दिल्ली में समाचार चैनल के कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

नयी दिल्ली, 14 अगस्त पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक राष्ट्रीय समाचार चैनल के 31 वर्षीय कर्मचारी ने सोमवार को अपने घर पर कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 10.40 बजे घटना के संबंध में पीसीआर कॉल मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

अधिकारी ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था और दरवाजा तोड़ने के लिए दमकल विभाग को बुलाया गया। अधिकारी ने बताया कि कमरा खुलने पर आकाशदीप शुक्ला का शव पंखे से लटका मिला।

पुलिस ने कहा कि आकाशदीप की पत्नी के बयान और घटनास्थल के निरीक्षण के आधार पर अब तक किसी तरह की साजिश की बात सामने नहीं आई है और आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि आकाशदीप शुक्ला उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले थे और यहां एक राष्ट्रीय समाचार चैनल में काम करते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2023 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).