एजेंसी न्यूज

Maharashtra: महाराष्ट्र में सेल्फी लेते समय नवविवाहित दंपति और उनका दोस्त नदी में डूबा

महाराष्ट्र में बीड जिले के कावड़ गांव में सेल्फी लेने के दौरान एक नवविवाहित दंपति और उनके दोस्त की नदी में डूबने से मौत हो गयी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra: महाराष्ट्र में सेल्फी लेते समय नवविवाहित दंपति और उनका दोस्त नदी में डूबा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई, 3 अप्रैल : महाराष्ट्र में बीड जिले के कावड़ गांव में सेल्फी लेने के दौरान एक नवविवाहित दंपति और उनके दोस्त की नदी में डूबने से मौत हो गयी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान ताहा शेख (20) उनके पति सिद्दीकी पठान शेख (22) और दंपति के दोस्त शहाब के रूप में हुई है. तीनों के शव को शनिवार को नदी से बाहर निकाल लिया गया. यह भी पढ़ें : Maharashtra: एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस नास‍िक के पास ड‍िरेल, कई डब्बे पटरी से उतरे, बचाव कार्य जारी

पुलिस अधिकारी ने कहा कि नदी में डूबने के दौरान एक दूसरे को बचाते हुए तीनों की मौत हो गयी. वडवानी पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक (एपीआई) आनंद कांगुरे ने बताया कि इस हादसे के सिलसिले में दुर्घटनावश मौत के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2022 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).