देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के नवनियुक्त उपराज्यपाल ने भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ और युवा केंद्रित नीतियों पर जोर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के नवनियुक्त उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने शासन के मॉडल की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए केंद्र शासित प्रदेश में भ्रष्टाचार के प्रति कतई बर्दाश्त नही करने की नीति अपनाने पर जोर दिया और युवा केंद्रित कार्यक्रमों को बढ़ावा देने का आह्वान किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, आठ अगस्त जम्मू-कश्मीर के नवनियुक्त उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने शासन के मॉडल की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए केंद्र शासित प्रदेश में भ्रष्टाचार के प्रति कतई बर्दाश्त नही करने की नीति अपनाने पर जोर दिया और युवा केंद्रित कार्यक्रमों को बढ़ावा देने का आह्वान किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपराज्यपाल ने शुक्रवार को शपथ लेने के बाद देर शाम यहां सिविल सचिवालय में प्रशासनिक सचिवों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र के उल्लहासनगर में भोजनालय में सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौत 11 घायल: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि सिन्हा ने भ्रष्टाचार के प्रति कतई बर्दाश्त नही करने की नीति अपनाने, युवा-केंद्रित कार्यक्रमों और नीतियों को बढ़ावा देने, जनता तक पहुंचने, ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क-प्रणाली को मजबूत करने, स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने, राजधानी शहरों जम्मू और श्रीनगर के आधुनिकीकरण, लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने, जन शिकायतों के निवारण और सार्वजनिक सेवा वितरण प्रणाली में सुधार पर जोर दिया।

सिन्हा ने कहा कि न्यायसंगत व सम्पूर्ण विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आजीविका कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के उत्थान और गरीबी उन्मूलन वर्तमान सरकार का मुख्य एजेंडा है।

यह भी पढ़े | Air India Express के मृत पायलटों के परिवारों को कोझिकोड ले जाया गया: एअर इंडिया.

उपराज्यपाल ने पारंपरिक और प्राचीन शिल्पों की बहाली का भी आह्वान किया जिनकी बाजार में भारी मांग है।

प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने विकास को नए आयाम देने के लिए पुरानी कई परियोजनाओं के पुनरुद्धार के लिए दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, सिन्हा ने अधिकारियों से इस क्षेत्र के पर्यटन केंद्रों में और स्थलों को जोड़ने के लिए झीलों और अन्य पर्यटक केंद्रों को पुनर्जीवित करने के लिए व्यापक उपाय करने को कहा है।

उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को सरकार से बहुत अधिक उम्मीदें हैं और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न मोर्चों पर सभी अपेक्षित उपाय किए जाने का आह्वान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी