देश की खबरें | ओडिशा में बोरवेल में फंसे नवजात को बाहर निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के संबलपुर में उपयोग में नहीं लिए जा रहे एक बोरवेल में फंस गये एक नवजात शिशु को पांच घंटे के बचाव अभियान के बाद मंगलवार रात को बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर/संबलपुर (ओडिशा), 12 दिसंबर ओडिशा के संबलपुर में उपयोग में नहीं लिए जा रहे एक बोरवेल में फंस गये एक नवजात शिशु को पांच घंटे के बचाव अभियान के बाद मंगलवार रात को बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस बच्चे को एंबुलेंस से संबलपुर के एक अस्पताल में ले जाया जा रहा है। रंगाली के लारीपाली गांव में इस एंबुलेंस को घटनास्थल पर तैयार रखा गया था।

पुलिस के अनुसार बोरवेल में फंसे नवजात बच्चे को लेकर किसी ने दावा नहीं किया है।

पुलिस ने बताया कि रंगाली क्षेत्र के लारीपाली गांव में यह बोरवेल करीब 15-20 फुट गहरा है।

पुलिस ने कहा कि बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों को उसके अंदर फंसे होने का पता चला।

पुलिस ने कहा कि यह पता नहीं चल पाया कि नवजात इस बोरवेल के अंदर कैसे फंस गया। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि किसी ने उसे इसमें फेंका होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\