एजेंसी न्यूज

ओवन में मृत मिली नवजात: दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी किया

दिल्ली महिला आयोग ने शहर की पुलिस को नोटिस जारी कर दो महीने की बच्ची की हत्या को लेकर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है. बच्ची का शव चिराग दिल्ली इलाके में माइक्रोवेव (ओवन) में मिला था.

ओवन में मृत मिली नवजात: दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी किया
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

नयी दिल्ली, 23 मार्च : दिल्ली महिला आयोग ने शहर की पुलिस को नोटिस जारी कर दो महीने की बच्ची की हत्या को लेकर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है. बच्ची का शव चिराग दिल्ली इलाके में माइक्रोवेव (ओवन) में मिला था. सोमवार को एक पड़ोसी ने बच्ची को ओवन के अंदर देखा जिसके बाद उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया.

आयोग ने कहा, “दिल्ली चिराग इलाके से भयावह घटना सामने आई है...मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने तुरंत दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है.” दिल्ली पुलिस को मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट आयोग को देने के लिए 25 मार्च तक का समय दिया गया है. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | छत्तीसगढ़ का एक लाख 12 हजार करोड़ रूपए से अधिक का बजट पारित

आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा, “यह पूरी तरह से अमानवीय है और इस बर्बर कृत्य को करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए.”

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2022 08:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).