विदेश की खबरें | न्यूजीलैंड की संसद हाका नृत्य कर विरोध जताने वाले माओरी सांसदों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संसद की एक समिति ने इन दंडों की सिफारिश की, जिन्हें न्यूजीलैंड के सांसदों को दिया गया अब तक का सबसे कठोर दंड माना जा रहा है। आदेश में कहा गया है कि तीनों के कार्यों से अन्य सांसद भयभीत हो सकते थे और यह कदम संसद की अवमानना के समान है। बृहस्पतिवार को सभी सांसदों की बैठक के दौरान मतदान के बाद उनके अस्थायी निलंबन पर मुहर लगने की संभावना है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संसद की एक समिति ने इन दंडों की सिफारिश की, जिन्हें न्यूजीलैंड के सांसदों को दिया गया अब तक का सबसे कठोर दंड माना जा रहा है। आदेश में कहा गया है कि तीनों के कार्यों से अन्य सांसद भयभीत हो सकते थे और यह कदम संसद की अवमानना के समान है। बृहस्पतिवार को सभी सांसदों की बैठक के दौरान मतदान के बाद उनके अस्थायी निलंबन पर मुहर लगने की संभावना है।

इस निर्णय का अर्थ है कि वर्तमान में न्यूजीलैंड की सबसे युवा सांसद 22 वर्षीय हाना-रावहिती मैपी-क्लार्क को संसद से सात दिनों के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। वहीं, उनकी पार्टी के अन्य नेताओं राविरी वेटीटी और डेबी नगारेवा-पैकर पर 21 दिनों का प्रतिबंध लगाया जाएगा।

निलंबन के दौरान उन्हें वेतन नहीं मिलेगा। यह निर्णय एक विधेयक पर जारी विवाद में नवीनतम मोड़ है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है। विधेयक के बारे में विरोधियों का कहना था कि यह न्यूजीलैंड के मूल निवासियों, माओरी के लिए नुकसानदेह है।

माओरी सांसदों को क्यों निलंबित किया गया?

पिछले साल नवंबर में सांसदों के हाका नृत्य करने का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया था और यह वैश्विक समाचारों की सुर्खियों में भी रहा था। जिस विधेयक का उन्होंने विरोध किया था, वह अप्रैल में दूसरे मतदान में गिर गया।

हालांकि, मध्य-दक्षिणपंथी सरकार के कुछ सांसदों ने पहले मतदान के दौरान माओरी पार्टी के सांसदों के विरोध पर आपत्ति जताई और संसद के अध्यक्ष से शिकायत की। तीनों हाका नृत्य करते हुए सदन में विरोधियों की ओर गए थे।

निलंबित सांसदों ने क्या प्रतिक्रिया दी? अप्रैल में बुलाए जाने पर तीनों सांसद समिति के समक्ष उपस्थित नहीं हुए, क्योंकि उनका कहना था कि न्यूजीलैंड की संसद माओरी सांस्कृतिक प्रोटोकॉल का सम्मान नहीं करती है और उन्हें निष्पक्ष सुनवाई का मौका नहीं मिलेगा।

प्रस्तावित कानून पर विरोध को क्यों भड़का?

वैटांगी संधि विधेयक के विवादास्पद प्रावधानों में न्यूजीलैंड की स्थापना से संबंधित दस्तावेज को फिर से परिभाषित करने का प्रस्ताव था, जो न्यूजीलैंड के उपनिवेशीकरण के दौरान ब्रिटिश क्राउन और माओरी आदिवासी नेताओं के बीच 1840 का समझौता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\