NZ vs BAN ODI 2023: न्यूजीलैंड ने 2008 के बाद बांग्लादेश में पहली वनडे श्रृंखला जीती
यह 2008 के बाद पहला अवसर है जबकि न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश में वनडे श्रृंखला जीती
यह 2008 के बाद पहला अवसर है जबकि न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश में वनडे श्रृंखला जीती. बांग्लादेश की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.3 ओवर में 171 रन पर आउट हो गई. न्यूजीलैंड ने 34.5 ओवर में तीन विकेट पर 175 रन बनाकर जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज विल यंग ने 80 गेंद पर 70 रन बनाए जबकि हेनरी निकोल्स ने नाबाद 50 रन की पारी खेली. यह भी पढ़ें: बांग्लादेश ने आईसीसी विश्व कप के टीम का किया ऐलान, महमुदुल्लाह रियाद की टीम में वापसी, चोटिल तमीम इकबाल बाहर
इससे पहले बांग्लादेश की तरफ से कार्यवाहक कप्तान नजमुल हसन शंटो ने सर्वाधिक 76 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज एडम मिल्न ने 34 रन देकर चार विकेट लिए.
पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद न्यूजीलैंड ने शनिवार को दूसरे मैच में 86 रन से जीत दर्ज की थी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2023 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

