खेल की खबरें | न्यूजीलैंड ने प्रतिस्पर्धी स्कोर से अधिक रन बनाए: बावुमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका का आईसीसी टूर्नामेंट में अभियान एक बार फिर नॉकआउट दौर में खत्म होने के बाद कप्तान तेंबा बावुमा ने स्वीकार किया कि सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने प्रतिस्पर्धी स्कोर से अधिक रन बनाए और उन्हें पर्याप्त साझेदारियां नहीं करने का खामियाजा भुगतना पड़ा।

लाहौर, पांच मार्च दक्षिण अफ्रीका का आईसीसी टूर्नामेंट में अभियान एक बार फिर नॉकआउट दौर में खत्म होने के बाद कप्तान तेंबा बावुमा ने स्वीकार किया कि सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने प्रतिस्पर्धी स्कोर से अधिक रन बनाए और उन्हें पर्याप्त साझेदारियां नहीं करने का खामियाजा भुगतना पड़ा।

न्यूजीलैंड के 363 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मिचेल सेंटनर (43 रन पर तीन विकेट) और ग्लेन फिलिप्स (27 रन पर दो विकेट) की बलखाती गेंदों के सामने दक्षिण अफ्रीका की टीम डेविड मिलर (100 रन, 67 गेंद, 10 चौके, चार छक्के) के शतक और रेसी वान डेर डुसेन (69) तथा बावुमा (56) के अर्धशतक के बावजूद नौ विकेट पर 312 रन ही बना सकी। वान डेर डुसेन और बावुमा ने दूसरे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी भी की।

न्यूजीलैंड ने इससे पहले रविंद्र (108 रन, 101 गेंद, 13 चौके, एक छक्का) और विलियमसन (102 रन, 94 गेंद, 10 चौके, दो छक्के) के शतक और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 164 रन की साझेदारी से छह विकेट पर 362 रन बनाए जो टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर है। ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 49, 27 गेंद) और डेरिल मिचेल (49 रन, 37 गेंद) ने अंत में पांचवें विकेट के लिए 30 गेंद में 57 रन जोड़कर टीम का स्कोर 350 रन के पार पहुंचाया।

बावुमा ने मैच के बाद कहा, ‘‘न्यूजीलैंड ने प्रतिस्पर्धी स्कोर से अधिक रन बनाए। मुझे लगता है कि विकेट के बेहतर होने के साथ हमने 350 रन का पीछा करने के लिए खुद को तैयार किया। हमने एक या दो अच्छी साझेदारियां कीं लेकिन वे पर्याप्त नहीं थीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे या रेसी वान डेर डुसेन में से एक को बड़ा स्कोर बनाना चाहिए था जो नहीं हो सका। न्यूजीलैंड ने हमें शुरू से ही दबाव में रखा। उन्होंने नियमित रूप से ऑफ साइड को भेदा और बीच के ओवरों में बाउंड्री लगाते रहे। डेथ ओवरों में विकेट हाथ में होने के कारण उन्हें रोकना मुश्किल था और हम दबाव में आ गए।’’

शतक जड़ने के लिए मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए रविंद्र टीम की जीत में योगदान देकर काफी खुश हैं।

रविंद्र ने कहा, ‘‘सेमीफाइनल में बेहतरीन जीत में योगदान देना शानदार अहसास है। मैं उतनी अच्छी शुरुआत नहीं कर पाया जितनी मैं चाहता था। दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन एक बार जब हम लय में आ गए तो केन (विलियमसन) और (विल) यंग के साथ साझेदारी बनाना अच्छा रहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एकदिवसीय क्रिकेट के उतार-चढ़ाव के साथ चलना अच्छा रहा। हम 300 के आसपास रन बनाने की सोच रहे थे। ग्लेन (फिलिप्स) और मिचेल (सेंटनर) ने शानदार प्रदर्शन किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\