खेल की खबरें | न्यूजीलैंड इतिहास बनाने के लिए शानदार स्थिति में: बोल्ट ने डब्ल्यटीसी फाइनल पर कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ट्रेंट बोल्ट के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की प्रक्रिया अब भी एक पहेली की तरह है लेकिन न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज को भरोसा है कि उनकी टीम जब इसके पहले फाइनल में भारत से भिड़ेगी तब उनकी टीम इतिहास रचने में सक्षम होगी।

माउंट मोनगानुई (न्यूलीलैंड), एक जून ट्रेंट बोल्ट के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की प्रक्रिया अब भी एक पहेली की तरह है लेकिन न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज को भरोसा है कि उनकी टीम जब इसके पहले फाइनल में भारत से भिड़ेगी तब उनकी टीम इतिहास रचने में सक्षम होगी।

डब्ल्यूटीसी फाइनल 18 से 22 जून तक साउथम्पटन में खेला जाएगा।

बोल्ट ने बे ओवल में पत्रकारों से कहा, ‘‘ जिस तरह से टीम ने न्यूजीलैंड और दुनिया भर में प्रदर्शन किया है उससे खिलाड़ियों को उम्मीद है कि वे इतिहास बनाने में सफल होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ भविष्य के लिए सोच कर अच्छा लग रहा है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल एक बड़ा मंच है और उम्मीद है कि मैं वहां पहुंच सकूंगा और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट का हिस्सा बन सकूंगा।’’

बोल्ट ने कहा, ‘‘ मुझे क्वालीफाइंग प्रक्रिया को समझने में थोड़ा समय लगा है। इसमें कोई नहीं जानता है कि अंक के साथ सब कुछ कैसे होता है, लेकिन उस फाइनल में पहुंचने से उत्साह बढ़ रहा है।’’

डब्ल्यूटीसी फाइनल में इस्तेमाल होने वाले ड्यूक गेंद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे भी इससे खेलने का बहुत अधिक अनुभव नहीं है। इंग्लैंड में कुछ टेस्ट मैच खेले हैं। यह बहुत अलग तरह से हरकत करती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि हमारे खिलाड़ी इसे लेकर काफी रोमांचित है। उम्मीद है कि हम आपका मनोरंजन कर पायेंगे।

डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भाग लेना है ।

न्यूजीलैंड के लिए 71 टेस्ट में 281 विकेट लेने वाले बोल्ट गुरूवार को इंग्लैंड के रवाना होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\