SL vs NZ: न्यूजीलैंड 88 रन पर ढेर, श्रीलंका के खिलाफ फॉलोआन को मजबूर

न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 22 रन से की और सुबह के सत्र में पहली पारी के बाकी बचे आठों विकेट गंवा दिए जिससे टीम 88 रन पर सिमट गई. मेहमान टीम पहली पारी के आधार पर 514 रन से पिछड़ी.

श्रीलंका बनाम न्यूज़ीलैंड(Credit: X/@BLACKCAPS)

न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 22 रन से की और सुबह के सत्र में पहली पारी के बाकी बचे आठों विकेट गंवा दिए जिससे टीम 88 रन पर सिमट गई. मेहमान टीम पहली पारी के आधार पर 514 रन से पिछड़ी. न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम (00) का विकेट गंवाकर लंच तक एक विकेट पर तीन रन बनाए.

न्यूजीलैंड को स्पिन की अनुकूल गॉल की पिच पर पारी की हार से बचने के लिए 511 रन और बनाने हैं. इससे पहले न्यूजीलैंड को सबसे बड़ी हार का सामना 2002 में पाकिस्तान के खिलाफ करना पड़ा था जब टीम पारी और 324 रन से हार गई थी. यह भी पढ़ें : SL vs NZ 2nd Test 2024 Day 3 Scorecard: श्रीलंका के गेंदबाजों का प्रकोप जारी, टी ब्रेक तक फॉलो-ऑन खेल रही न्यूजीलैंड की आधी बल्लेबाजी सिमटी, कीवी टीम अभी भी 384 रन पीछे

श्रीलंका के लिए पहली पारी में प्रबाथ जयसूर्या ने 42 रन देकर छह विकेट लिए जबकि पदार्पण कर रहे ऑफ स्पिनर निशान पेइरिस ने 33 रन पर तीन विकेट चटकाने के बाद दूसरी पारी में लैथम को भी पवेलियन भेजा. जयसूर्या को सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट की उपलब्धि अपने नाम करने के लिए छह विकेट की दरकार है. यह रिकॉर्ड 1896 से इंग्लैंड के जॉर्ज लोहमैन के नाम है

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli-Rohit Sharma Next ODI Series: रोहित-विराट की वापसी का इंतजार खत्म! इस दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे दोनों दिग्गज

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड