एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | न्यूजीलैंड ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका को आठ रन से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतिम ओवरों में की गई शानदार गेंदबाजी ने भी मैच का नतीजा न्यूजीलैंड के पक्ष में मोड़ने में मदद की। न्यूजीलैंड के आठ विकेट पर 172 रन के स्कोर का पीछा करते हुए श्रीलंका का स्कोर बिना विकेट गंवाये 121 रन से आठ विकेट पर 164 रन हो गया।

खेल की खबरें | न्यूजीलैंड ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका को आठ रन से हराया

अंतिम ओवरों में की गई शानदार गेंदबाजी ने भी मैच का नतीजा न्यूजीलैंड के पक्ष में मोड़ने में मदद की। न्यूजीलैंड के आठ विकेट पर 172 रन के स्कोर का पीछा करते हुए श्रीलंका का स्कोर बिना विकेट गंवाये 121 रन से आठ विकेट पर 164 रन हो गया।

मिचेल ने 62 और ब्रेसवेल ने 59 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। दोनों ने केवल 60 गेंद में शतकीय साझेदारी बनाई। दोनों पांच विकेट पर 65 रन के स्कोर पर खेलने उतरे जब वानिंदु हसारंगा ने ग्लेन फिलिप्स और मिचेल हे को 10वें ओवर में लगातार गेंदों पर आउट किया। दोनों ने टीम को 20 ओवर में आठ विकेट पर 172 रन तक पहुंचाया।

पाथुम निसांका के 60 गेंद में 90 रन बनाने और कुसल मेंडिस (46 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी के बाद न्यूजीलैंड का लक्ष्य नाकाफी लग रहा था और श्रीलंका आसान जीत की ओर बढ़ रहा था।

मेंडिस 14वें ओवर में आउट हो गए जिसमें जैकब डफी ने एक रन देकर तीन विकेट झटके। कामिंडु मेंडिस और कुसल परेरा भी इसी ओवर में आउट हो गए।

निसांका 19वें ओवर में आउट हुए तब स्कोर पांच विकेट पर 153 रन था। श्रीलंका को जीत के लिए बस 20 रन की जरूरत थी।

लेकिन श्रीलंका लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया। मैट हेनरी और जाक फोक्स ने अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करते हुए दो दो विकेट झटके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2024 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).