एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | न्यूयॉर्क जा रहा एअर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के बाद मुंबई लौटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के न्यूयॉर्क जा रहा एअर इंडिया का एक विमान तकनीकी खराबी की वजह से मंगलवार को सुबह मुंबई लौट आया। विमानन कंपनी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | न्यूयॉर्क जा रहा एअर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के बाद मुंबई लौटा

नयी दिल्ली, 21 नवंबर अमेरिका के न्यूयॉर्क जा रहा एअर इंडिया का एक विमान तकनीकी खराबी की वजह से मंगलवार को सुबह मुंबई लौट आया। विमानन कंपनी ने यह जानकारी दी।

बोइंग 777 विमान एहतियातन जांच के लिए मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि मुंबई से न्यूयॉर्क की उड़ान एआई 119 को मामूली तकनीकी खराबी की वजह से वापस मुंबई आना पड़ा और यात्रियों एवं चालक दल की सुरक्षा के मद्देनजर एहतियाती जांच के लिए विमान मुंबई में सुरक्षित रूप से उतरा।

विमान में कितने यात्री सवार थे, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी।

एअर इंडिया ने कहा कि वह मुंबई हवाई अड्डे पर उड़ान के यात्रियों की मदद करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है।

कंपनी ने कहा कि यात्रियों को होटल में ठहराने, वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था करने या उड़ान पुनर्निर्धारित करने की पेशकश की जा रही है। कंपनी के मुताबिक, उन्हें जलपान दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2023 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).