न्यूयॉर्क में जून की शुरुआत में गतिविधियों हो सकती हैं बहाल: मेयर डी ब्लासियो
अमेरिका में न्यूयॉर्क में कोविड-19 के सबसे अधिक 1,91,073 मामले हैं और इससे 15,983 लोगों की जान गई है।
न्यूयॉर्क, 19 मई कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित न्यूयॉर्क के मेयर डी ब्लासियो ने कहा कि जून की शुरुआत में ही कुछ गतिविधियों को बहाल किया जा सकता है।
अमेरिका में न्यूयॉर्क में कोविड-19 के सबसे अधिक 1,91,073 मामले हैं और इससे 15,983 लोगों की जान गई है।
डी ब्लासियो ने कहा, ‘‘ इस समय जून से पहले चीजें सामान्य होने की कोई संभावना नहीं है। इसलिए जून की शुरुआत में ही किसी भी चीज में ढील दी जा सकती है।’’
न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रियू क्यूमो ने कहा कि उद्योग एवं संस्थाओं को दोबारा खोलने के लिए सात मापदंड पूरे करने होंगे।
ये सात मापदंड, अस्पातल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट, मृत्यु दर में कमी, प्रति एक लाख व्यक्ति पर दो नए अस्पताल, आईसीयू की सुविधा, आदि हैं।
ब्लासियो ने कहा कि कुछ मापदंडों में प्रगति है लेकिन अस्पतालों में बेड और आईसीयू बेड की मांग पूरी करने के लिए हमें अभी और मेहनत करनी होगी। पर हम उसके काफी करीब हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन अगर सवाल यह है कि क्या हम सात मापदंडों को पूरा कर पाएंगे? तो जवाब है, हां। कब? जून की शुरुआत में।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

