एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | न्यूयॉर्क: सड़क दुर्घटना में दो किशोरों की मौत के मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. न्यूयॉर्क में शराब तथा मादक पदार्थ के नशे में 150 किलोमीटर की गति से वाहन चलाकर दो किशोरों को रौंदने के मामले में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को 25 साल की सजा सुनाई गई है। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई।

विदेश की खबरें | न्यूयॉर्क: सड़क दुर्घटना में दो किशोरों की मौत के मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को सजा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, आठ फरवरी न्यूयॉर्क में शराब तथा मादक पदार्थ के नशे में 150 किलोमीटर की गति से वाहन चलाकर दो किशोरों को रौंदने के मामले में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को 25 साल की सजा सुनाई गई है। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई।

सड़क दुर्घटना का यह मामला 2023 में न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड का है। भारतीय मूल के नागरिक अमनदीप सिंह ने गलत दिशा में गाड़ी चलाते हुए रोसलिन मिडिल स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र 14 वर्षीय एथन फाल्कोविट्ज और ड्रू हसेनबेन को रौंद दिया था जिससे दोनों की मौत हो गई थी।

‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की खबर के अनुसार नासाउ काउंटी के माइनोला की अदालत ने सिंह को नशे की हालत में गाड़ी चलाने के कारण हुई दुर्घटना में दो किशोरों की मौत के लिए शुक्रवार को 25 साल की जेल की सजा सुनाई।

अदालत में सुनवाई के दौरान ड्रू के पिता मिच हसेनबेन ने कहा, ‘‘अपने बच्चे को स्कूल से लाने के बजाय उसे कब्रिस्तान ले जाना पड़ा। यह बहुत बड़ी पीड़ा है।’’ हसेनबेन ने सिंह को ‘‘राक्षस’’ बताया।

ड्रू के दादा ने सिंह पर चिल्लाते हुए कहा, ‘‘तुम बहुत बुरे इंसान हो। दो मासूम बच्चों की जिंदगी छीनने के बाद तुम्हें पछतावा भी है?’’

सिंह ने अदालत में अपने कृत्य पर अफसोस जताया।

उसने कहा, ‘‘यह सब मेरी गलती थी। एक बच्चे को खोना सबसे बड़ा दुख है। मैंने बहुत बड़ा पाप किया है। अगर किसी को मरना चाहिए था, तो वह मैं था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2025 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).