एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ब्रिटेन में तेज बारिश और हवाओं के कारण नववर्ष के जश्न पर फिरा पानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मैनचेस्टर के विभिन्न इलाकों में पानी भरा हुआ है। हालात को देखते हुए कई मकानों को खाली करा दिया गया है और सड़कों व पार्किंग क्षेत्र में खड़ी कारें पानी में डूब गई हैं।

विदेश की खबरें | ब्रिटेन में तेज बारिश और हवाओं के कारण नववर्ष के जश्न पर फिरा पानी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मैनचेस्टर के विभिन्न इलाकों में पानी भरा हुआ है। हालात को देखते हुए कई मकानों को खाली करा दिया गया है और सड़कों व पार्किंग क्षेत्र में खड़ी कारें पानी में डूब गई हैं।

ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने बताया कि बचाव दलों को बुलाया गया है ताकि वे जलमग्न संपत्तियों और फंसे हुए वाहनों को निकालने में अग्निशमन कर्मियों की मदद कर सकें।

मौसम विभाग के अधिकारी टॉम मॉर्गन ने कहा, “आज और बारिश होने का अनुमान है।”

उन्होंने कहा, “हमें लगता है कि बाढ़ की स्थिति पहले और खराब होगी और फिर सुधार होना शुरू होगा।”

मैनचेस्टर के दक्षिण में डिड्सबरी में रहने वाले टॉम कोल्टहार्ड नामक व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार दोपहर को बारिश शुरू हुई और रात भर होती रही। इलाके में सड़कें और राजमार्ग बंद कर दिए गए हैं।

हल विश्वविद्यालय में भूगोल के प्रोफेसर कूलथर्ड ने कहा, “सभी स्थानीय नदियों और जलमार्गों में काफी पानी भर गया है और क्षेत्र के आसपास बाढ़ आ गई है।”

बाढ़ और तेज हवाओं के कारण नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाली आतिशबाजी पर पानी फिर गया और एडिनबर्ग व कई अन्य शहरों में नए साल के लिए निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए।

लंदन में बिग बेन के सामने टेम्स नदी पर होने वाली आतिशबाजी तेज हवा और बारिश के कारण स्थगित करनी पड़ी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2025 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).