देश की खबरें | नववर्ष जश्न : कर्तव्य पथ पर भीड़ से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नववर्ष का जश्न मनाने के मद्देनजर यहां कर्तव्य पथ पर भारी संख्या में लोगों के उमड़ने का अनुमान जताते हुए स्थानीय प्राधिकारी भीड़भाड़ से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात करेंगे और उन्होंने वाहनों के लिए कई पार्किंग स्थल भी बनाए हैं।

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर नववर्ष का जश्न मनाने के मद्देनजर यहां कर्तव्य पथ पर भारी संख्या में लोगों के उमड़ने का अनुमान जताते हुए स्थानीय प्राधिकारी भीड़भाड़ से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात करेंगे और उन्होंने वाहनों के लिए कई पार्किंग स्थल भी बनाए हैं।

नयी दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) ने शुक्रवार को कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए सभी बंदोबस्त किए गए हैं कि लोग नव वर्ष सुरक्षित तरीके से मना सकें और भीड़ से सुरक्षा की कोई समस्या पैदा न हो।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने यातायात -वाहनों और पैदल यात्रियों दोनों को नियंत्रित करने के लिए इंडिया गेट पर और उसके आसपास व्यापक इंतजाम किए हैं।

यातायात पुलिस ने एक परामर्श में कहा कि लोगों की भारी आवाजाही को देखते हुए वाहनों को सी-हेक्सागन और इंडिया गेट क्षेत्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा और उनका मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।

इसमें कहा गया है कि पर्यटकों को सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इंडिया गेट पर पार्किंग क्षेत्र की कमी है।

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा, ‘‘कर्तव्य पथ आने वाले लोगों की संख्या बढ़ गयी है। हमने सी-हेक्सागन और कर्तव्य पथ के आसपास के इलाकों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, प्रवर्तन और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों की तैनाती बढ़ायी है।’’

एनडीएमसी ने कर्तव्य पथ और आसपास के इलाकों में पार्किंग के कई स्थल बनाए हैं जिनमें 1,117 कार और 40 बस खड़ी की जा सकती है। पार्किंग के ये स्थल जनपथ और रफी मार्ग (500 कार के लिए जगह), सी-हेक्सागन और मान सिंह रोड (200 कार) और मान सिंह रोड तथा जनपथ (400 से अधिक कार) के बीच हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ सितंबर को तीन किलोमीटर लंबे कर्तव्य पथ का उद्घाटन किया था जिसे पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था। इसे जनता के लिए नौ सितंबर से खोला गया था।

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने कहा, ‘‘पुलिस ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं।’’

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘कर्तव्य पथ पर पुलिसकर्मियों तथा अर्द्धसैन्य बलों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। भीड़भाड़ से निपटने के लिए गहन गश्त की जाएगी और अतिरिक्त पिकेट भी बनाए जाएंगे।’’

दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा था कि नव वर्ष जश्न समारेाह के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में जिला तथा यातायात इकाई के उसके 18,000 से अधिक कर्मी तैनात किए जाएंगे।

कनॉट प्लेस में शनिवार रात आठ बजे से यातायात की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी और शराब पीकर गाड़ी चला रहे लोगों की जांच के लिए एल्कोमीटर का इस्तेमाल किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज