विदेश की खबरें | कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच नेपाल में मना नया साल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच नव विक्रम संवत्सर 2078 मनाया गया।
काठमांडू, 14 अप्रैल नेपाल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच नव विक्रम संवत्सर 2078 मनाया गया।
यह कैलेंडर भारत के राजा विक्रमादित्य से जुड़ा हुआ है और यह नेपाल का आधिकारिक कैलेंडर है। नेपाल का नया साल सामान्य तौर पर अप्रैल के मध्य में शुरू होता है।
प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने टीवी पर प्रसारित देश के नाम संदेश में लोगों को शुभकामनाएं दी और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनायीं।
उन्होंने कोरोना वायरस महामारी से निपटने में अपनी सरकार की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि जान-माल, अर्थव्यवस्था सभी तरीके से देश को सबसे कम नुकसान पहुंचा है।
ओली ने दावा किया, ‘‘महामारी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने वायरस के प्रसार को रोकने पर काम किया और हमारी सही नीतियों के कारण ही हम असफल नहीं हुए।’’
उनका यह संबोधन महामारी की दूसरी लहर के बीच आया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2021 10:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

