एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में नए साल की शुरुआत ठंड से हुई, वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को नये साल के पहले दिन लोगों को अधिक ठंड का अनुभव हुआ और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है।

देश की खबरें | दिल्ली में नए साल की शुरुआत ठंड से हुई, वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में

नयी दिल्ली, एक जनवरी दिल्ली में सोमवार को नये साल के पहले दिन लोगों को अधिक ठंड का अनुभव हुआ और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है।

सुबह हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा गर्म रही और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है। आर्द्रता का स्तर 59 प्रतिशत से 100 प्रतिशत के बीच रहा।

भारतीय रेलवे के मुताबिक, दिल्ली आने वाली 21 ट्रेनें कोहरे के कारण एक से पांच घंटे की देरी से चल रही थीं।

दिल्ली में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 346 दर्ज किया गया।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बेहद खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

पिछले छह साल में दिसंबर 2023 सबसे गर्म रहा और राष्ट्रीय राजधानी में पूरे महीने एक भी ‘शीत लहर’ वाला दिन दर्ज नहीं किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2024 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).