कोविड-19 से लड़ाई में सफाईकर्मियों को मदद करेगा नया रोबोट
सिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं की इस रोबोट के सार्वजनिक परीक्षण की योजना है।
सिंगापुर, 15 अप्रैल वैज्ञानिकों ने एक ऐसा अर्द्ध स्वचालित रोबोट विकसित किया है जो बड़े इलाकों को बड़ी तेजी से संक्रमण मुक्त करेगा और संक्रमित इलाकों के संपर्क में आकर सफाईकर्मियों के संक्रमित होने के जोखिम को कम कर सकेगा।
सिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं की इस रोबोट के सार्वजनिक परीक्षण की योजना है।
इस रोबोट का नाम एक्सट्रीम डिसइंफेक्शन रोबोट (एक्सडीबोट) है और इसे लैपटॉप या टेबलेट की मदद से दूर से ही नियंत्रित किया जा सकता है। इस तरह सफाईकर्मियों को संक्रमित सतह के संपर्क में आने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी।
नया रोबोट संक्रमण मुक्त कराने वाले पुराने रोबोट से अलग है क्योंकि पहले के रोबोट ऊंची-नीची सतह को संक्रमणमुक्त नहीं कर पाते हैं।
पहियों वाले एक्सडीबोट में छह रोबोटिक बाजू हैं जो टेबल, पलंग के नीचे और अन्य स्थानों पर उसी तरह सफाई कर सकते हैं जिस तरह कोई मानव कर सकता है।
इसे 30 मीटर से 50मीटर की दूरी से भी नियंत्रित किया जा सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2020 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

