जरुरी जानकारी | नई सार्वजनिक उपक्रम नीति में रणनीतिक क्षेत्र में चार सार्वजनिक उपक्रमों की परिकल्पना: डीपीई सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नई सार्वजनिक उपक्रम नीति में कहा गया है कि रणनीतिक क्षेत्रों में अधिकतम चार कंपनियां होंगी। इनकी प्रकृति होल्डिंग कंपनी की होगी। एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह कहा।

नयी दिल्ली, 19 फरवरी नई सार्वजनिक उपक्रम नीति में कहा गया है कि रणनीतिक क्षेत्रों में अधिकतम चार कंपनियां होंगी। इनकी प्रकृति होल्डिंग कंपनी की होगी। एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह कहा।

लोक उपक्रम विभाग (डीपीई) के सचिव शैलेष ने कहा कि शेष उपक्रमों का होल्डिंग कंपनी में विलय, एकीकरण या निजीकरण किया जाएगा।

आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज के तहत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मई में रणनीतिक क्षेत्रों में चार सरकारी कंपनियों के होने की घोषणा की थी। अन्य क्षेत्रों के सरकारी उपक्रमों का निजीकरण किया जाएगा।

सचिव ने उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपनी क्षमता निर्माण की जरूरत है। साथ ही इस बात पर जोर देने की जरूरत है कि हमारे उत्पादन वैश्विक और घरेलू क्षेत्र के लिये लागत प्रतस्पर्धी हों।’’

शैलेष ने कहा कि सरकार जिस नये रूपरेखा पर काम कर रही है, उससे सार्वजनिक उपक्रम महत्वपूर्ण हिस्सा बनेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि संपत्ति बढ़ाने, अनुसंधान एवं विकास में सुधार तथा अर्थव्यवस्था में वृद्धि के इच्छित परिणाम निजी क्षेत्र के साथ सामूहिक प्रयास के साथ हासिल हों।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी