देश की खबरें | दिल्ली सरकार में कोविड-19 प्रबंधन के लिए नये प्रधान सचिव (गृह) बतौर नोडल अधिकारी नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराज्यपाल अनिल बैजल ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भूपेंद्र सिंह भल्ला को प्रधान सचिव (गृह) के तौर पर नामित किया है, जो दिल्ली सरकार में ‘‘कोविड-19 के समग्र प्रबंधन” के लिए नोडल अधिकारी के तौर पर भी काम करेंगे।

नयी दिल्ली, 23 जून उपराज्यपाल अनिल बैजल ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भूपेंद्र सिंह भल्ला को प्रधान सचिव (गृह) के तौर पर नामित किया है, जो दिल्ली सरकार में ‘‘कोविड-19 के समग्र प्रबंधन” के लिए नोडल अधिकारी के तौर पर भी काम करेंगे।

सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े | गलवान घाटी झड़प: उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का बड़ा बयान, कहा- चीन को यह समझना होगा कि 1962 का नहीं, ये 2020 का भारत है.

यह कदम महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि भल्ला की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब शहर में कोविड-19 की स्थिति से निपटने के तरीकों को केंद्र सरकार देख रही है जहां मामले चिंताजनक रूप से बढ़ रहे हैं।

गृह मंत्रालय ने उनका स्थानांतरण 17 जून को दिल्ली सरकार में किया था।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 846 नए मरीज पाए गए, 42 की मौत: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

1990 बैच के आईएएस अधिकारी, राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेशों एवं निर्णयों को लागू करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सोमवार को जारी उपराज्यपाल के आदेश के मुताबिक, भल्ला दिल्ली सरकार में “कोविड-19 के बचाव एवं प्रबंधन से जुड़े सभी मामलों का आवश्यक पर्यवेक्षण” देखेंगे।

मंगलवार को दिल्ली में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 3,947 नये मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले 66,000 के पार चले गए, जबकि मृतक संख्या बढ़कर 2,301 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\