एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | जीवन बीमा कंपनियों की नई प्रीमियम आय दिसंबर में लगभग स्थिरः आईआरडीएआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जीवन बीमा कंपनियों की दिसंबर 2021 में नई पॉलिसी प्रीमियम आय एक साल पहले के लगभग समान स्तर पर रहते हुए 24,466.46 करोड़ रुपये रही है।

जरुरी जानकारी | जीवन बीमा कंपनियों की नई प्रीमियम आय दिसंबर में लगभग स्थिरः आईआरडीएआई

नयी दिल्ली, सात जनवरी जीवन बीमा कंपनियों की दिसंबर 2021 में नई पॉलिसी प्रीमियम आय एक साल पहले के लगभग समान स्तर पर रहते हुए 24,466.46 करोड़ रुपये रही है।

बीमा नियामक इरडा ने शुक्रवार को दिसंबर के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि इस महीने में नई पॉलिसी के प्रीमियम के रूप में 24 जीवन बीमा कंपनियों की संग्रहीत राशि कमोबेश स्थिर रही। दिसंबर 2020 में 24,383.42 करोड़ रुपये का प्रीमियम जमा हुआ था।

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के मुताबिक, दिसंबर माह में सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी का नए कारोबार का प्रीमियम संग्रह 20.30 फीसदी गिरकर 11,434.13 करोड़ रुपये पर आ गया। एलआईसी मार्च में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी में जुटी हुई है।

इसके उलट देश में सक्रिय बाकी 23 जीवन बीमा कंपनियों का नई पॉलिसी वाली प्रीमियम आय दिसंबर 2021 में 29.83 फीसदी बढ़कर 13,032.33 करोड़ रुपये पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह आय 10,037.72 करोड़ रुपये रही थी।

निजी बीमा कंपनियों में एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ की नई प्रीमियम आय 55.67 फीसदी बढ़कर 2,973.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एसबीआई लाइफ की नई प्रीमियम आय 26.72 फीसदी बढ़कर 2,943.09 करोड़ रुपये हो गई।

हालांकि आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ की नई प्रीमियम आय दिसंबर 2020 की तुलना में 6.02 फीसदी गिरकर 1,380.93 करोड़ रुपये पर आ गई। इसी तरह कोटक महिंद्रा लाइफ, ऐगॉन लाइफ, फ्यूचर जनरली की नई प्रीमियम आय भी घटी है।

अप्रैल-दिसंबर 2021 में कुल मिलाकर सभी जीवन बीमा कंपनियों का पहले साल का प्रीमियम 7.43 फीसदी बढ़कर 2,05,231.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस दौरान एलआईसी की नई प्रीमियम आय 3.07 फीसदी गिरकर 1,26,015.01 करोड़ रुपये रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2022 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).