देश की खबरें | केरल में क्षेत्रीय धरोहर को दर्शाने के लिए स्थापित हो रहे नए संग्रहालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में चल रहा नया संग्रहालय आंदोलन, संस्कृति के संरक्षण के बारे में पुरानी धारणाओं को चुनौती देने और उनमें क्रांतिकारी बदलाव लाने का माध्यम बन रहा है।

कोच्चि, 11 फरवरी केरल में चल रहा नया संग्रहालय आंदोलन, संस्कृति के संरक्षण के बारे में पुरानी धारणाओं को चुनौती देने और उनमें क्रांतिकारी बदलाव लाने का माध्यम बन रहा है।

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ वेणु ने कहा कि राज्य भर में छोटे संग्रहालयों को बड़े स्तर पर दिखाना, नए संग्रहालय आंदोलन का एक प्रमुख पक्ष है।

उन्होंने यहां एक मीडिया सम्मेलन में कहा, “कुछ ऐतिहासिक अवसर इतने महत्वपूर्ण होते हैं कि स्थानीय लोगों से उनका विशेष जुड़ाव होता है। ऐसी थीम पर संग्रहालय बनाने से क्षेत्र के निवासियों को गर्व का अनुभव होता है।”

संग्रहालय बनाने की पहल ‘केरलम म्यूजियम’ नामक संगठन द्वारा की जा रही है जिसकी स्थापना संग्रहालयों के निर्माण और आधुनिकीकरण के लिए की गई थी।

वर्ष 2011 में स्थापित की गई परियोजना के लिए 12 फरवरी का दिन अहम रहा जब थीम आधारित दो संग्रहालयों का अनावरण किया गया जिनमें न केवल क्षेत्रीय इतिहास के महत्व की वस्तुओं को संजोया गया है।

त्रिपुनितुरा में ‘हिल पैलेस’ संग्रहालय खोला जाएगा जिसमें कोच्चि पर शासन करने वाले राजवंशों से संबंधित वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी।

वेणु ने कहा कि इन दोनों संग्रहालयों की स्थापना से राज्य सरकार के एक दशक पुराने अभियान को आगे ले जाने में सहायता मिलेगी जिसके तहत संग्रहालयों को आज के तौर तरीकों के मुताबिक परिवर्तित किया जाना था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\