देश की खबरें | नया भारत नयी ऊर्जा, नए विश्वास व गौरव के साथ उन्नति के पथ पर अग्रसर: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया और देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘‘नया भारत’’ नयी ऊर्जा, नए विश्वास व गौरव के साथ उन्नति के पथ पर अग्रसर है।

नयी दिल्ली, 15 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया और देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘‘नया भारत’’ नयी ऊर्जा, नए विश्वास व गौरव के साथ उन्नति के पथ पर अग्रसर है।

इस अवसर पर नड्डा के साथ पार्टी महासचिवों कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह, तरुण चुग और दुष्यंत गौतम के अलावा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पीयूष गोयल सहित भाजपा के कई केंद्रीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

नड्डा ने अपने संबोधन में पार्टी की तरफ से देशवासियों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि भारत विकास की ओर बढ़ता रहे और देश में हरजगह खुशहाली हो। उन्होंने देश की स्वाधीनता में प्राणों की आहूति देने वाले सभी सेनानियों को इस अवसर पर नमन किया।

इससे पहले, उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘समस्त देशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों व अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन!’’

उन्होंने कहा, ‘‘नया भारत नयी ऊर्जा, नए विश्वास व गौरव के साथ उन्नति के पथ पर अग्रसर है।’’

देश आज अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज ही के दिन भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\