जरुरी जानकारी | न्यू इंडिया बैंक मामला: जमाकर्ताओं ने आरबीआई से तत्काल उपायों की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के जमाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संगठन ने 122 करोड़ रुपये के कथित गबन से प्रभावित बैंक की वित्तीय कठिनाइयों को समाप्त करने कर उसे पुन: खड़ा करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से तत्काल उपायों की मांग की है।

ठाणे, मार्च 18 न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के जमाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संगठन ने 122 करोड़ रुपये के कथित गबन से प्रभावित बैंक की वित्तीय कठिनाइयों को समाप्त करने कर उसे पुन: खड़ा करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से तत्काल उपायों की मांग की है।

इसमें संगठन ने कहा कि उसे संदेह है कि ‘‘इस संकट में अघोषित गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) या अतिरिक्त धोखाधड़ी जैसी गहरी वित्तीय अनियमितताएं योगदान दे सकती हैं।’’

15 फरवरी को, मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बैंक से 122 करोड़ रुपये का कथित रूप से घपला करने के लिए न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक और अकाउंट खंड के प्रमुख हितेश मेहता को गिरफ्तार किया था।

इससे दो दिन पहले, रिजर्व बैंक ने बैंक पर कई प्रतिबंध लगाए थे, जिसमें इस बैंक के घटनाक्रम से उपजी पर्यवेक्षी चिंताओं और इसके जमाकर्ताओं के हित की रक्षा का हवाला देते हुए जमाकर्ताओं द्वारा धन की वापसी करना शामिल था। एक दिन बाद, इसने एक वर्ष के लिए सहकारी बैंक के बोर्ड को हटाकर इसके मामलों का प्रबंधन करने के लिए एक प्रशासक नियुक्त किया।

कथित विसंगतियों की जांच तब शुरू हुई जब आंतरिक अंकेक्षण में मुंबई में प्रभादेवी और गोरेगांव शाखाओं की तिजारियों में महत्वपूर्ण नकदी की कमी का पता चला।

रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​को प्रस्तुत मांगों के एक औपचारिक ज्ञापन में, न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक डिपॉजिटर्स फाउंडेशन में प्रभावित व्यक्तियों और सहकारी समितियों को शामिल किया गया था, जो अपनी वित्तीय कठिनाइयों को कम करने और बैंक को फिर खड़ा करने के लिए तत्काल उपचारात्मक उपायों की मांग करते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस