एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | न्यू इंडिया बैंक मामला: आरोपी सिविल ठेकेदार वडोदरा से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में 122 करोड़ रुपये के गबन के मामले में एक आरोपी को वडोदरा से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | न्यू इंडिया बैंक मामला: आरोपी सिविल ठेकेदार वडोदरा से गिरफ्तार

मुंबई, 15 मार्च मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में 122 करोड़ रुपये के गबन के मामले में एक आरोपी को वडोदरा से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सिविल ठेकेदार कपिल देधिया को शुक्रवार को गुजरात के वडोदरा में पकड़ा गया और शनिवार को मुंबई लाया गया।

उन्होंने बताया कि यहां की एक स्थानीय अदालत ने उसे 19 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार गबन की गई राशि में से 12 करोड़ रुपये देधिया के खाते में जमा किए गए थे। उसे इस राशि का एक हिस्सा रियल एस्टेट डेवलपर धर्मेश पौन से मिला था, जो एक अन्य आरोपी है।

देधिया ने मामले में एक अन्य वांछित आरोपी उन्नाथन अरुणाचलम तथा मुख्य आरोपी बैंक के पूर्व महाप्रबंधक एवं लेखा प्रमुख हितेश मेहता से भी धन प्राप्त किया था।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, बैंक के मुंबई स्थित प्रभादेवी और गोरेगांव कार्यालयों की तिजोरियों से 122 करोड़ रुपये का गबन किया गया।

देधिया सहित ईओडब्ल्यू ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और कई अन्य को वांछित आरोपी बनाया गया है, जिनमें बैंक के पूर्व अध्यक्ष हिरेन भानु और उनकी पत्नी, पूर्व उपाध्यक्ष गौरी भानु भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2025 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).