एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नए हॉकी कोच फुल्टन का लक्ष्य, भारत को एशिया में नंबर एक बनाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन को पद संभाले हुए अभी महज दो सप्ताह से अधिक का समय हुआ है लेकिन उनके लक्ष्य स्पष्ट हैं- भारत को एशिया में नंबर एक टीम बनाना और अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना।

देश की खबरें | नए हॉकी कोच फुल्टन का लक्ष्य, भारत को एशिया में नंबर एक बनाना

नयी दिल्ली, 16 मई भारत की पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन को पद संभाले हुए अभी महज दो सप्ताह से अधिक का समय हुआ है लेकिन उनके लक्ष्य स्पष्ट हैं- भारत को एशिया में नंबर एक टीम बनाना और अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना।

दक्षिण अफ्रीका के रहने वाले फुल्टन चाहते हैं कि भारत का एशिया में लगातार दबदबा बना रहे और फिर अपने इस प्रदर्शन को वह विश्व स्तर पर दोहराए।

फुल्टन ने वर्चुअल मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा,‘‘ मैं भारत को एशिया में नंबर एक टीम बनाना चाहता हूं। निश्चित तौर पर यह उन लक्ष्यों में शामिल है जिन्हें हम हासिल करना चाहते हैं। हम लगातार उस स्थान पर बने रहना चाहते हैं और फिर आगे बढ़ना चाहते हैं। अगर आप विश्व रैंकिंग में चौथे या पांचवें स्थान पर रहते हैं तो आपको शीर्ष पर पहुंचने के लिए निरंतर प्रयास करने होते हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ और जब आपके पास पर्याप्त अनुभव होता है और सभी खिलाड़ियों के लिए अनुकूल रणनीति होती है तो आप निश्चित तौर पर फाइनल में पहुंचने की कोशिश करते हैं और उसमें जीत दर्ज करना चाहते हैं।’’

फुल्टन ने कहा,‘‘ हमारी प्राथमिकता एशियाई खेलों के जरिए पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना है। यह हमारी पहली प्राथमिकता है। एफआईएच प्रो लीग, स्पेन में चार देशों के टूर्नामेंट और फिर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से हम निश्चित तौर पर ऐसी स्थिति में रहेंगे जिससे हम सीधे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं।’’

इससे पहले आयरलैंड और बेल्जियम के कोच रहे फुल्टन भारतीय टीम की सफलता के प्रति आश्वस्त हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ हमारी टीम सर्वश्रेष्ठ नहीं लेकिन बहुत अच्छी है। हमें कुछ क्षेत्रों में काम करने की जरूरत है लेकिन इसके साथ ही हमारी टीम कड़ी चुनौती पेश करती है और इसलिए कई टीमें ऐसी हैं जो हम से खेलना पसंद नहीं करती हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2023 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).